






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2025। लगातार तीसरे दिन मंगलवार को हाइवे पर गांव बिग्गा के निकट एक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यहां एक बाइक व कार की टक्कर हुई जिसमें घायल को बिग्गा जा रहें जागरूक युवा जयप्रकाश गोदारा और मूलाराम नाई अपनी कैम्पर गाड़ी में उपजिला अस्पताल के लिए लेकर सामने आए, जिन्हें करनी हैरिटेज के पास से आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में ट्रांसफर किया गया। सेवादारों ने बाइक सवार युवक रेवंत राम पुत्र रामकुमार तेजासर सरदारशहर को उपजिला अस्पताल पहंचाया और उपजिला अस्पताल से उसे पीबीएम बीकानेर के लिए रेफर कर दिया गया है।






