






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2025। मंगलवार देर रात को पाकिस्तान पर की गई मिसाईल अटैक में हमारे क्षेत्र की बड़ी भूमिका रही है। सूत्रों के हवाले से मीडिया हाऊसों में खबर आ रही है कि पाकिस्तान के बहरावलपुर में मिसाईल अटैक करने वाले भारत के लड़ाकू विमान राफेल ने बीकानेर के खाजुवाला क्षेत्र से उड़ान भरी थी एवं पाकिस्तान पर मिसाईल छोड़ी थी। बताया जा रहा है कि भारत के किसी भी विमान ने भारतीय वायु क्षेत्र का उलंघ्घन नहीं किया एवं भारतीय क्षेत्र में रह कर ही हमला किया। वहीं कश्मीर क्षेत्र में एलओसी पर जबरदस्त गोलाबारी हो रही है व भारत की और बढ़ रहे पाकिस्तान के एक फाईटर जेट को भी मार गिराने की खबरें आ रही है। देर रात क्षेत्र के लोगों ने भी विमान उड़ने की तेज आवाज सुनी थी एवं धमाके भी सुनाई दिए थे। क्षेत्र के गांव उदरासर, मोमासर में कई लोगों ने धमाके सुनने का दावा किया है। इन धमाकों को क्षेत्र के लोगों ने मॉक ड्रील से जोड़ कर सोचा। इस संबध में भारतीय सेना द्वारा सुबह 10 बजे प्रेस कांन्फ्रेंस की जाएगी एवं पूरी जानकारी दी जाएगी। भारत के हमले को पाकिस्तानी सेना द्वारा भी स्वीकार कर लिया गया है। मीडिया हवालों से आ रही खबरों में भारत की एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकानों में 90 से अधिक आंतकी मारे जाने का दावा किया जा रहा है। हमले के बाद बुधवार सुबह जिला कलेक्टर ने पूरे जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया एवं गृह परीक्षा स्थगीत करने के आदेश जारी किए है। साथ ही सभी राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्त प्रकार की छुट्टिंया रद्द कर दी गई है एवं सभी को अपने अपने मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए है।




