






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 5 खास खबरें एक साथ, देखें आयोजनों के फोटो भी।
शहर से कहीं अधिक प्रभावशाली रही गांवों में मॉकड्रिल, पूर्ण अंधेरा, मंदिरों से बजाए गए सायरन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार शाम को हुई मॉकड्रिल का असर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से कहीं अधिक प्रभावशाली रूप गांवों में देखा गया। ग्रामीणों ने सरकारी कर्मियों के साथ मिल कर युद्ध स्तर पर प्रयास किए एवं गांवों में मंदिरों के माध्यम से सायरन बजाए गए। सायरन के साथ ही रोड़ लाईटें, मंदिरों, भवनों की लाईटें, घरों की लाईटें पूर्णतया बंद हो गई। गांवों में से गुजरने वाले वाहनों ने भी 15 मिनिट रोक कर अपने वाहनों की लाईटें बंद रखी। गांव समंदसर में खियांराम गोदारा, नंदू शर्मा ने मंदिरों में सायरन बजवाए। क्षेत्र के गांव सोनियासर गोगलियान, गजपुरा, लखासर, नौसरिया, कल्याणसर नया घूपअंधेरा रहा। गांव सुरनजसर में तो पूर्ण ब्लैक आउट के साथ सौर उर्जा की लाईटों को भी कपड़ों से ढंक दिया गया।
शहर में सरकारी कार्मिकों ने नहीं समझी जिम्मेदारी, नागरिकों में रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांवों में जबरदस्त ब्लैक आऊट रहा वहीं दूसरी और शहरी क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों में आपसी समन्वय की कमी एवं लापरवाही देखी गई। शहर में कहीं भी रोड़ लाईट बंद नहीं की गई एवं इस कारण आमजन का मॉकड्रिल के प्रति दिखा जज्बा काफुर हो गया। शहरवासियों ने रोड़ लाईट, हाईमास्क लाईटें, बड़े भवनों की लाईटें बंद नहीं करने पर रोष जताया है व प्रशासन से संबधित अधिकारियों के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने पर कार्रवाही करने की मांग की है। वहीं शहरी क्षेत्र में सायरन नहीं सुनने की शिकायत भी आम रही व लोगों ने सोशल मीडिया की अपील पर स्वंत संज्ञान लेकर ही अपने घरों की लाईटें बंद की। कई मोहल्लों में तो रात 9.30 बजे तक लोगों ने लाईटें बंद रखी एवं सायरन नहीं सुनने से ब्लैक आउट पुरा होने के बारे में इधर उधर जानकारी लेते दिखे।
अंर्तराष्ट्रीय सम्मान लेकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर डॉ कौशिक का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षाविद एवं एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक, श्रीलंका में आयोजित हुए अंर्तराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में इंटरनेशनल एज्युकेशन एक्सीलेंस अवार्ड लेने के बाद बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें। इस मौके पर स्टाफॅ द्वारा उनका अभिनंदन किया गया एवं उन्हें यह अवार्ड मिलने से एजी मिशन संस्थान सहित पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ने की बात कही। डॉ कौशिक ने अपने अनुभव एवं वहां हुई शिक्षा में रचनात्मकता पर चर्चा के बारे में बताया। विदित रहे कि बैंगलुरू की प्रतिष्ठित संस्था एनुअलप ग्रुप द्वारा शिक्षा क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों एवं समय के साथ बच्चों को आगे रखने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के आधार पर अंर्तराष्ट्रीय एज्युकेशन एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाता है। इस वर्ष श्रीलंका में आयोजित इस इस अवार्ड सैरेमनी में एशिया के 10 देशों के 34 शिक्षाविदों को इस अवार्ड से नवाजा गया था। जिसमें पूरे क्षेत्र से एकमात्र कौशिक का चयन हुआ था।

दुलचासर भागवत में सुनाई कृष्ण की बाल लीलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर में चल रही संगीतमय भागवत कथा के छठें दिन कथावाचक महंत सत्यानंद गिरी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान विभिन्न राक्षसों के वध, माखन चोरी, गोर्वधन लीला, कंस वध आदि प्रसंगों को उल्लेखित करते हुए भगवान को प्रेम के भूखे बताया एवं सच्चे मन से भगवान से प्रेम करने वालों के दुख भगवान द्वारा दूर किए जाने की बात कही। इस दौरान भक्तों ने जम कर नृत्य किया।

युवाओं ने लगाए पालसिए, समझी बेजुबानों की प्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भयंकर गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बेजबुान पक्षियों की प्यास से मौतें होने की खबरें आए दिन सामने आ रही है। ऐसे में गांव आडसर के युवाओं ने बीड़ा उठाते हुए गांव में 150 से अधिक पानी के पालसीए विभिन्न जगहों पर लगावाए है एवं इन्हें नियमित भरने व साफ करने की जिम्मेदारी भी बांटी है। गांव के युवाओं ने कामधेनु गौरक्षा टीम के बैनर तले यह सराहनीय कार्य किया है।




