






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2020। राज्य सरकार ने कोरोना काल में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को राहत देते हुए 10 दिसम्बर तक प्रवेश लेने की छूट दी है। शुक्रवार को देर शाम शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी हैं। इस सम्बंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने एक आदेश जारी कर कक्षा 9 से 12 तक की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 दिसम्बर 2020 कर दिया हैं।जो कि पूर्व में 20 अक्टूबर तक ही थी। अब इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 10 दिसम्बर तक आवेदन कर सकेंगें।



