






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवबंर 2020। सांपो के लोकदेवता के रूप में क्षेत्र में घर घर धोके जाने वाले झोरड़ा के हरिराम जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा श्रीडूंगरगढ कस्बे में जीव दया गौशाला में की गयी। कस्बे के प्रसिद्ध सेठ स्व. भंवरलाल सोमाणी के पुत्र शिवरतन सोमाणी, महावीर प्रसाद सोमाणी, पवन कुमार सोमाणी, घनश्याम सोमाणी, अमित सोमाणी ने गुरूवार को समारोह का आयोजन किया। आचार्य विष्णुदत्त शास्त्री, पंडित श्रवण कुमार, पंडित गोविन्द व्यास, पंडित राजेश पारीक, पंडित प्रमोद सारस्वत ने वैदिक मंत्रों के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। समारोह में झोरड़ा से आए पुजारी ने प्रथम ज्योत करवा कर विधिपूर्वक पूजन समपन्न करवाया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार शिवरतन सोमाणी ने व्यक्त किया।





