May 19, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2020। क्षेत्र में एक युवक की जान मौत के मुंह मे फंस गई है। गांवों में जहां तक ये खबर पहुंची है लोग युवक के सुरक्षित होने की प्रार्थनाएं कर रहें है। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव मणकरासर की रोही में एक पुराने बोरवैल में एक युवक गिर गया। युवक के गायब होने पर उसके परिजन व ग्रामीण उसे ढूंढते हुए उसके पद चिन्हों के सहारे बोरवैल तक पहुंचे तो युवक बोरवेल में फंसा हुआ मिला। सूचना मिलते ही सेरूणा पुलिस मौके पर पहुंच गई और जिला प्रशासन को सूचना दी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए है।

मौके पर उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी, सीओ धर्माराम गिला व शेरूणा थानाधिकारी अजय कुमार पहुंच चुके है एवं बीकानेर से जिला कलेक्टर के भी मौके पर रवाना होने की जानकारी मिली है। बीकानेर से एनडीआरएफ की टीम को भी सुचना दी गई है। बोरवैल घास फूस से ढका है संभवतः युवक को नजर नहीं आया और पांव फिसलने से वह अंदर फंस गया। अंधेरे के कारण युवक को निकालने में प्रशासन को खासी दिक्कतें होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। युवक की पहचान मनफुल कुल्डिया के रूप में हुई है।