






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2020। जैतासर में श्रीशिव गोरख गौशाला में आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ श्रीडूंगरगढ़ से नागरिक पहुंचे और गौसेवा का संकल्प लिया। जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला स्टॉफ के साथ पहुंचे व गौसेवा की। घिंटाला ने सभी को श्रद्धानुसार गौसेवा करने का संकल्प करवाया। गौशाला अध्यक्ष रमेश मूंधड़ा ने कहा कि
गौमाता प्राणी मात्र के लिए ईश्वर का साक्षात वरदान है, मानव जीवन में यदि गौ माता का स्थान रिक्त हो जाए तो स्वस्थ जीवन की कल्पना ही संभव नहीं है। कांग्रेस नेता विमल भाटी भी गौशाला पहुंचे व गौसेवा का संकल्प लिया। अध्यक्ष सहित अतिथियों ने गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर गौ पूजन व महाआरती की। आज क्षेत्र की सभी गौशालाओं में पूजन कार्यक्रम आयोजित हुए।




