May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2020। क्षेत्र के गांव सावंतसर में जबरन ढाणी में घुस कर दुष्कर्म करने का मुकदमा सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता अपने पति और बच्चों के साथ खेत में बनी ढाणी में रहती है। शनिवार दोपहर इसी गांव के सुभाष विश्नोई ने जबरन उसकी ढाणी में घुस कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि ढाणी के बाहर एक बोलेरों गाड़ी खड़ी थी। जिसमें चार लोग सवार थे तथा जिनके नाम मैं नहीं जानती। यह सभी मेरा अपहरण कर अपने साथ ले जाना चाहते थे। मेरे शोर मचाने पर मेरा पुत्र आ गया और सभी आरोपी मुझे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।