May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ का प्रधान ओर जिले का प्रमुख चुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में उत्साह है। 4 नवम्बर को पर्चे भरने से बजी रणभेरी का मुख्य युद्ध आज हो रहा है और सभी पार्टियां अपने अपने मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक ले जाने की मशक्कत में जुट गई है। प्रत्याशियों का भाग्य आज ईवीएम में बन्द हो जाएगा और हर एक वोट के साथ बजने वाली ईवीएम की बीप इन प्रत्याशियों ओर उनके पोलिंग एजेंटो के मन मे विश्वास भर रही है। चुनाव आयोग ने भी कोरोना काल मे सोशल डिस्टनसिंग की पालना के किये मतदान का समय बढाया ओर प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 900 मतदाताओं की संख्या निश्चित कर नए बूथ भी बनाये हैं। गांवो में जागरूक मतदाता सुबह सुबह छिड़छाड में ही वोट देने पहुंच रहे हैं। लेकिन अधिकांश मतदाता अभी भी अपने घर, ढाणी से पोलिंग बूथ तक जाने के लिए प्रत्याशियों की गाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सभी मतदाताओं से अपील करता है कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कम से कम दूसरे लोगो के सम्पर्क में आते हुए ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग कर गांव के लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाये। आप सभी पाठक भी अपने अपने गांव के चुनिंदा फ़ोटो हमे हमारे व्हाट्सएप नम्बर 9414917401 पर भेज सकते हैं। हमारे पास आने वाले फ़ोटो का प्रकाशन आगामी ख़बरों में किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हो गया लोकतंत्र का पर्व, जागरूक ग्रामीण पहुंचे वोट करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में शोशल डिस्टनसिंग के साथ शुरू हो गया लोकतंत्र का पर्व, जागरूक ग्रामीण पहुंचे वोट करने।