May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में सोमवार सुबह नाली के पानी निकासी के विवाद को लेकर पड़ौसी आपस मे भिड़ पड़े। दो परिवारों में हुई इस भिड़ंत में घर के पुरुषों सहित महिलाएं, बच्चे तक शामिल हो गए और दोनों पक्षों में जम कर लाते, घूंसे और लाठियां चली। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गाबास के वार्ड 15 में प्रेमरतन पुत्र बनवारीलाल ब्राह्मण तथा सुनील पुत्र जगदीश ब्राह्मण पड़ौसी है। सोमवार नाली विवाद को लेकर दोनों के परिवारों में झगड़ा हो गया और दोनों परिवार आपस मे मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। घटना में 43 वर्षीय प्रेमरतन ओर 38 वर्षीय सुनील दोनों के सर में चोंटे आई है व दोनों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।