






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवबंर 2020। पंचायत समिति प्रधान चुनने के लिए विधायक गिरधारीलाल महिया ने अपना मत दिया। महिया ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए व अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए हमारे हाथ में एकमात्र यही माध्यम है। महिया ने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक ग्रामीण बूथ पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। गांवो में सामान्य चहल-पहल के साथ मतदान प्रारम्भ हुआ और दोपहर 12 बजे तक 22.12% मतदान हुआ है। हालाकिं अब प्रक्रिया रफ्तार पकड़ रही है और पुन्दलसर के वोटिंग बूथ पर गांव हेमासर व सालासर के मतदाता पहुंच रहें है। खास बात यह है की सभी मतदाता मास्क पहन कर आ रहें है। मतदाता सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान कर रहें है। उदरासर में पुलिस प्रशासन व बूथ इंचार्ज के निर्देशन में गाइडलाइन का पालन करवाया जा रहा है। गांव उदरासर में बूथ पर सेनेटाइजर, मास्क की अनिवार्यता के साथ कोविड-19 की थर्मल जांच भी की जा रही है। यहां बूथ पर बीएलओ बाबूलाल शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भंवरी देवी, गायत्री स्वामी, एएनएम सुलोचना, पंचायत सहायक दुलदास स्वामी मौजूद है व ग्रामीणों को डिस्टेंसिंग रखने के लिए प्रेरित कर रहें है।







