May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवम्बर 2020। नेशनल हाईवे 11 पर सोमवार शाम अभी अभी एक हादसे में दो गाडियां आमने सामने भीड़ गई एवं दोनो गाडियों में सवार 11 जने घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव शेरूणा में हाईवे पर बना डिवाईडर श्रीडूंगरगढ़ की और समाप्त होने वाली जगह श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही टवेरा गाड़ी एवं बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की और आ रही क्वीड़ गाडी आमने सामने भीड़ गई। घटना में टवेरा में सवार 7 जने एवं क्वीड में सवार 4 जनों को चोटें आई। इन 11 में से 4 जनों को गंभीर अवस्था में बीकानेर भेजा गया है। टवेरा में सवार लोग उदयपुरवाटी से बीकानेर जा रहे थे एवं क्वीड़ में सवार लोगों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। मौके पर शेरूणा पुलिस शेरूणा थानाधिकारी अजयकुमार की अगुवाई में पहुंची एवं घायलों को बीकानेर ट्रोमा सेंटर भेजा है।