May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-09 at 19.18.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2025। भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए है और आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में बीकानेर के जिला कलेक्टर द्वारा बीकानेर जिले में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश दिए गए है। साथ ही सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों में इनवर्टर से जलने वाली लाईंटे, साइन बोर्ड आदि सभी ध्यान पूर्वक बन्द करने के आदेश दिए गए है।