May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2025। भारत पाक युद्ध के बीच आमजन की जागरूकता के लिए विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रयास किए जा रहें है। भारतीन निकेतन कॉलेज में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एनसीसी के छात्र और छात्राओं को विशेष परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर विधि सहित अनेक जीवनरक्षक तकनीकों में दक्ष किया गया है। एनसीसी एएनओ नितिन सिंह ने बताया कि वर्तमान हालातों को देखते हुए संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी की प्रेरणा व समर्थन से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, उपप्राचार्य कुलदीप शर्मा, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक सहित पूरे स्टाफ ने कैडेट्स का हौसला बढ़ाते हुए आमजन की सहायता के लिए प्रेरित किया। सिंह ने बताया कि ड्रिल के दौरान कैडेट्स को सिखाया गया कि वे आपातकालीन परिस्थितियों में घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर कैसे ले जाएं, उन्हें आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा कैसे प्रदान करें। इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार की लिफ्टिंग तकनीकों और स्ट्रेचर के उपयोग की जानकारी दी गई। वहीं कैडेट्स को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की तकनीकें सिखाई गईं, जिससे वे हृदय गति रुकने की स्थिति में प्रभावी सहायता प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण के बाद कैडेट्स ने इन तकनीकों का प्रैक्टिकल अभ्यास भी किया।