






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2025। नेशनल हाइवे पर स्थित पालिका भवन की छत पर आखिरकार शनिवार सुबह हैवी सायरन इंस्टॉल किया गया। इस हैवी सायरन की रेंज करीब 10 किलोमीटर से अधिक है। जब ये बजेगा तो पूरे शहर में इसकी गूंज सुनाई देगी। पालिका के एसआई हरिश गुर्जर की देखरेख में इस हूटर को इंस्टाल किया गया। गुर्जर ने बताया कि इसकी सुबह टेस्टिंग कर ली गई है। अब इसके बजने का मतलब होगा कि रेड अलर्ट है, और आमजन अलर्ट की आपात स्थिति की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें। इस दौरान पार्षद रामसिंह जागीरदार भी मौजूद रहें।
25 साल बाद ली सुध हूटर की, टाइम्स ने लगातार ली जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिछले 25 सालों से श्रीडूंगरगढ़ तहसील के स्टोर में रखा ये हैवी सायरन धूल फांक रहा था। इस सायरन को कारगिल युद्ध के समय सन 2000 में उपखंड मुख्यालय पर रखवाया गया था। उस समय ये इंस्टॉल नहीं किया गया और उससे पहले ही युद्ध विराम हो गया। विराम के बाद इसकी सुध ही नहीं ली गई। वर्तमान हालातों में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा भी लगातार प्रशासन से इस सायरन के बारे में जानकारी ली गई। प्रशासन ने इस संबंध में कई अधिकारी आने व जाने के बाद स्टोर में जांच करवाने के बारे में बात कही गई। आखिरकार इसे स्टोर से निकाल कर आज लगवा दिया गया है। जिससे आगामी किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सकेगा।





