May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवम्बर 2020। विवाह की खुशियों को कोरोना ने पहले से ही सीमित कर दिया है लेकिन क्षेत्र में सोमवार शाम हुए एक हादसे के बाद तो एक परिवार की विवाह की खुशियों को जैसे ग्रहण लग गया। सोमवार शाम सेरूणा के पास हुए हादसे में घायलों की पहचान हो गई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई निधि कंवर को दुल्हन बन कर मंडप में जाना था परन्तु हादसे के बाद बीकानेर के ट्रोमा सेंटर में भर्ती होना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंझुनूं के भोड़की निवासी रंगपालसिंह शेखावत की पुत्री निधि कंवर का विवाह  25 नवम्बर को होना है और इसी विवाह से पहले प्रीवेडिंग शूटिंग के लिए परिवार बीकानेर आया था। जहां से लौटते समय उनकी गाड़ी का श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। घटना में गाड़ी में गाड़ी चला रहा निधी भाई अरविंद सिंह, पिता रंगपाल सिंह, मां रोहताश कंवर व प्रकाश कंवर, गाज कंवर व हर्षवर्धन सिंह सवार थे। दुर्घटना में सभी को चोटें आई है परन्तु निधि कंवर एवं हर्षवर्धन सिंह को अधिक चोटें आई है। इसी प्रकार सामने वाली गाड़ी क्विड में गुंसाईसर निवासी मनोज पुत्र गोपीराम ब्राह्मण, रामूराम जाट, रामूराम की पत्नी एवं एक अन्य सवार थे। इन चारों के भी गंभीर चोटें आने के कारण इनको भी बीकानेर ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। रामुराम गम्भीर है।