






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2025। सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने पाक्सो एक्ट में दर्ज मामले में जांच करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। पवन कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल 2025 को पीड़िता की माँ ने सेरूणा थाने में दो आरोपियों के खिलाफ 26 अप्रैल की रात को उसकी नाबालिग बेटी को मोटरसाइकिल पर अपहरण कर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने रविवार को 26 अप्रैल 2025 इस प्रकरण में ऊपनी निवासी 20 वर्षीय राजू पुत्र रामेश्वरलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



