






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ के एक कॉलेज से अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रही एक युवती का पीछा करने व छेड़छाड़ करने के आरोप में सीओ निकेत पारीक ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पारीक ने बताया कि आरोपी गांव पुदंलसर निवासी ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश जाट के खिलाफ दर्ज मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर उसे मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।



