May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-14 at 21.35.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में शर्मनाक मामला दर्ज हुआ है जिसमें एक महिला ने अपने ही पति पर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने, छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूबास के वार्ड 40 निवासी परिवादी महिला ने अपने पति पर आदतन नशेड़ी होने एवं नशे की हालत में घर के सारे गहने चोरी कर बेच देने, नशे के लिए आए दिन मारपीट कर पैसे लेने के आरोप लगाए एवं बताया कि करीब 1.5 माह पहले उसके पति ने उससे रुपए मांगें एवं उसने नहीं दिए तो उसके पति ने उसके साथ एवं उसकी 15 वर्षीया बेटी के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद पुत्री ने रोते हुए ननीहाल जाने की बात कही तो उसे ननीहाल भेज दिया। करीब 10-12 दिन बाद उसे वापस बुलाया तो उसने आने से मना कर दिया। इस पर भी उसे समझा बुझा कर बुला लिया तो नाबालिग डरी डरी सी एवं मानसीक रूप से परेशान रहने लगी। इस पर लगातार समझाईश की गई कल 13 मई को जोर देकर पुछा तो पीडिता ने उसे बताया कि पिता रात को सोते समय उसके साथ अश्लील हरकतें करते है एवं किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने इस बाबत अपने पति को ओलमा दिया तो पति ने उसके साथ मारपीट की एवं नशे के लिए रुपए नहीं देने पर उसे एवं उसकी बेटी को बेच देने की धमकी दी। आरोपी मारपीट कर चला गया तो उसने अपने पीहर पक्ष में सूचना दी एवं आज 14 मई को थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।