May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। प्रदेश भर में किसानों की जमीनों पर कंपनियों की नजर है व सोलर प्लांट लगने से लेकर बिजली टावर लगाने के कार्य जोर शोर से चल रहें है। ऐसे में किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिलने की मांग भी विभिन्न मंचों से उठ रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव सुरजनसर, आड़सर, उदासर चारनान में टावर लगाए जाने का कार्य जारी है। आज किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर खेतों में टावर लगाने से पहले मुआवजा राशि भारत सरकार विद्युत मंत्रालय के नियमानुसार अग्रिम भुगतान दिलवाने की मांग की। मंडल सदस्यों ने बताया कि गांव सुरजनसर, आड़सर, उदासर चारनान के काश्तकार है, और उनके खेत खसरा नबंर 1502/982 व 985 व 987 रोही उदरासर व खसरा नबंर 23 व 210 व 330/167 रोही गांव उदासर चारनान में स्थित है। किसानों ने बताया कि यहां वर्तमान में विद्युत टावर लगाए जा रहें है। परंतु किसानों को भारत सरकार के नियमानुसार मुआवजा भुगतान नहीं दिया जा रहा है। नियम है कि कंपनी को एकमुश्त और अग्रिम मुआवजा भुगतान देना होगा। किसानों ने बताया कि टावर कंपनी द्वारा उन्हें मात्र 15 हजार, 16 हजार या 31-35 हजार भुगतान किया गया है। जबकि किसानों का मुआवजा 2,97,000 रूपए बनता है, जो नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने पूरा मुआवजा नहीं दिए जाने पर खेतों में टावर लगाने का कार्य नहीं होने देने की चेतावनी भी दी। इस दौरान भैराराम डूडी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, लालचंद डूडी, हड़मानाराम डूडी, बजरंगलाल शर्मा, आदुराम, चंद्राराम, बाबूदान चारण सहित अनेक किसान शामिल रहें।