






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवम्बर 2020। कोरोना संकटकाल में भी श्रीडूंगरगढ़ में लगातार सेवा भावी युवा रक्तदान कर रहें है। बुधवार को जसनाथ जी महाराज के 539वें अवतार दिवस पर सिद्ध धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर आयोजक सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि पीबीएम की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। सिद्ध ने कहा कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना के साथ आयोजित शिविर में रक्तदाता मास्क पहन कर ही आएं।



