May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-18 at 17.01.04

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी ने बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव पद पर शानदार विजय हासिल कर जिले में श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ाया है। स्वामी ने 9 मतों से अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी अलंकार गोस्वामी, धीरज जोशी, मोहम्मद अली पठान को हराया है। स्वामी को 77 वोट मिले वहीं धीरज जोशी को 68 वोट मिले है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए जयनारायण बिस्सा, कुशाल सिंह, नीरज कुमार जोशी, विक्रम जागरवाल का रौचक मुकाबला हुआ। जयनारायण बिस्सा व कुशालसिंह मेड़तिया के बीच कांटे की टक्कर रही और बाजी कुशालसिंह ने मार ली है। कुशाल सिंह को 80 वोट मिले व जयनारायण बिस्सा को 73 वोट मिले है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए गिरिराज भादानी ने 81 वोट लिए व प्रत्याशी नारायण उपाध्याय को61 वोट मिले है। वहीं घनश्याम स्वामी को 52 वोट मिले है। अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष को विजयी होने की खूब बधाइयां मिल रही है। चुनाव में मतदान करने बीकानेश शहर सहित श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, देशनोक, बज्जू, लूणकरणसर, नोखा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से सदस्य पत्रकार पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। विदित रहें बीकानेर प्रेस क्लब के चुनावों में पहली बार ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्याशी विशाल स्वामी ने अपनी दावेदारी रखी व शहर और ग्रामीण अंचल के सदस्य पत्रकारों ने उन पर विश्वास जताते हुए रिकॉर्ड मत दिए है। स्वामी की शानदार सफलता के बाद जानकार इसे आज तक की सबसे बड़ी विजय करार दे रहें है। स्वामी की गुटनिरपेक्ष छवि का उन्हें लाभ मिलने के साथ साथी पत्रकारें को जमकर सहयोग मिला। श्रीडूंगरगढ़ से पत्रकार शिव स्वामी, शुभकरण पारीक, तुलसीराम चोरड़िया, संजय पारीक, नारायण सारस्वत, मुकेश जाखड़, एडवोकेट अनिल धायल, अशोक पारीक, गौरव टाडा ने उन्हें बधाई देते हुए फुलमालाओं से उनका सम्मान किया।
इन्होंने संपन्न करवाई मतदान प्रकिया, वोटर्स में रह जबरदस्त उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहली बार चुनाव को लेकर बीकानेर जिले में जबरदस्त उत्साह का माहौल नजर आया। न्यू अंबेडकर भवन, पत्रकार कॉलोनी में सुबह से ही चुनाव का उत्साह नजर आने लगे। प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी चुनावी रंग में रंगे नजर आए। जिले भर से पत्रकार बंधु अपना मतदान करने पहुंचे और जोश के साथ मतदान किया। 90 प्रतिशत सदस्यों ने चुनाव में मतदान किया और द्विवार्षिक कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया। मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश व्यास, सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रप्रकाश कुकरेती, मदनगोपाल व्यास, पंकज सुथार ने चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाई। अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने चुनाव पक्रिया में सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीच में अध्यक्ष कुशालसिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी (बांई ओर), गिरीराज बने कोषाध्यक्ष, तीनों विजेताओं को बधाई।