May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2025। बीकानेर में 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन में जबरदस्त उत्साह है। नेता व कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटे है। बीकानेर के जिला उद्योग संघ सभागार में सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच की अध्यक्षता में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारत वर्षीय श्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी ने सभी लोगों से पीएम की सभा में शामिल होने का आह्वान किया। जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हर एक देशवासी के लिए एक राष्ट्रीय उपलब्धि का पर्व है जिसे हर एक भारतवासी गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गर्व के इस क्षण में हमे अपने प्रधानमंत्री का सान्निध्य मिलेगा जो इसे चौगुना कर देगा। बैठक में बीकानेर के दीपक पारीक, गोपाल जोशी, रविंद्र जाजड़ा, हरिगोपाल उपाध्याय सहित अनेक विप्र समाज के लोग शामिल हुए। आयोजकों ने मुकेश दाधीच का सम्मान किया व कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।