May 20, 2026
dnd

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवम्बर 2020। बीकानेर जिले के दिग्गज नेता और राजनीति के एक लंबे अध्याय का आज अंत हुआ है। इनकी उपस्थित से जिला भाजपा को मार्गदर्शन मिल रहा था। एक समय जिले की राजनीति का केंद्र रहें और दिशा देने वाले मानिकचन्द सुराणा ने जनमानस के ह्रदयों में जगह बनाई। राजस्थान सरकार के पूर्व वित्त मंत्री मानिकचंद सुराणा का आज सुबह 6 बजे निधन हो गया । सुराणा कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो गए थे और दूसरी बीमारियों के चलते एसएमएस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। उनकी पार्थिव देह को लेकर परिजन बीकानेर आएंगे और उनका अंतिम संस्कार कल 26 नवम्बर को गोगागेट स्थित ओसवाल श्मसान घाट पर होगा। सुराणा के निधन पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने संवेदना प्रकट करते हुए इसे भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।