May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में विद्यार्थियों के प्रिय अध्यापक रहें मदन पालीवाल के असमय निधन पर विद्यार्थियों के साथ ही उनके सहयोगी, मित्र सभी स्तब्ध रह गए थे। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के स्टॉफ, विद्यार्थी सहित अभिभावकों ने भी नम आँखो से गुरुजी को श्रद्धाजंलि दी। कस्बे के संजय करनाणी ने कहा कि मदन जी गुरूजी का इस तरह हम सबको असमय छोड़कर जाना हमारे साथ ही शिक्षा व समाज को अपूर्णीय क्षति है। रणजीत पालीवाल ने बताया कि शिक्षक मदन पालीवाल की स्मृति में जोधपुर के चिड़वाई में पालीवाल नवयुवक मंडल द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भंवरसिंह राजपूत, गिरधारी जाखड़, घनश्याम स्वामी सहित कई गणमान्य नागरिक विद्यालय में पालीवाल को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुजी मदन पालीवाल को विद्यार्थियों ने नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी व मौन रख कर याद किया।