May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2025। क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवो में कल बिजली कटौती होगी। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 132 केवी जीएसएस दुलचासर में जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस हेतु सुबह 6 बजे से 9 बजे तक यहां शटडाउन लिया जाएगा। इस जीएसएस से जुडे गांव दुलचासर, सूडसर, टेऊ, गोपालसर, देराजसर, नारसीसर, सेरूणा व बासी माहियान में कल तीन घंटे सप्लाई बंद रहेगी। ये सूचना आप इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली किसी असुविधा से बच सकें।