






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2025। दिवंगत सीआई विष्णुदत्त विश्नोई अपनी विशिष्ट कार्यशैली के कारण आज भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगों के मनों में विशेष स्थान बनाए हुए है। शुक्रवार को विश्नोई की पांचवी पुण्यतिथि पर पंचायत समिति के सामने स्थिति राजाराम गोदारा के प्रतिष्ठान पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसआई राजकुमार थापन, कांस्टेबल रविंद्र फौजी, नरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार ढाका, राकेश कुमार सहित पत्रकार आदूराम मेहरा, राजाराम गोदारा, राजेंद्र स्वामी, सुनील तावणियां, जावेद बहेलिम, रामनिवास बाना, हेतराम डेलू सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया। सभी ने विष्णुदत्त विश्नोई के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की व दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। एएसआई राजकुमार थापन ने विश्नोई के कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि वे कर्मठता, निडरता व साहस के लिए सदैव युवाओं के लिए प्रेरणीय रहेंगे।




