






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवम्बर 2020। जैतासर के पास हुई सड़क दुर्घटना में पुलिस द्वारा घायलों की पहचान कर ली गई है। टक्कर में एक बोलेरो कैम्पर में सवार बादनु से कुंतासर किसी रिश्तेदार के यहां बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इनमें ड्राइवर देवीलाल व केशुराम नायक को अधिक चोटें आई है व इन्हें भी बीकानेर रैफर करने की तैयारी की जा रही है। सामने वाली स्विफ्ट हरियाणा नम्बर की है व उसमे 4 युवक सवार थे जिनमें एक कि मौके पर ही मौत हो गई व 2 गंभीर घायलों को तुरंत बीकानेर रैफर कर दिया गया है। एक युवक भी घायलों के साथ बीकानेर गया है।



