May 20, 2026
1-Hariram-JI

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2025। राज्य सरकार ने प्रति विधानसभा क्षेत्र में 10 से 15 करोड़ के नॉन पेचेबल/ मिसिंग लिंक सड़कों के लिए बजट की स्वीकृति दी है। राज्य भर में 1314 कार्यों के लिए 810.023 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सहित 27 मरुस्थलीय विधानसभा क्षेत्रों में 15-15 करोड़ तथा शेष 43 स्थानों पर 10-10 करोड़ की लागत से सड़कें बनाई जाएगी। क्षेत्र में एनएच 11 से हेमासर फांटा से कालू रोड सड़क 2.50 किलोमीटर 87 लाख की लागत से, बेनीसर से दुलचासर 3 किलोमीटर 1 करोड़ 5 लाख की लागत से, धोलिया सुनारो की जोड़ी से कालू रोड 1.80 किलोमीटर 63 लाख की लागत से, लोढेरा से बींझासर 0.50 किलोमीटर 15 लाख की लागत से, एनएच 11 से बिग्गा भैरूजी मंदिर तापड़िया बास तक 0.50 किलोमीटर 15 लाख की लागत से, एनएच 11 से पुष्करणा बास होते हुए अभयसिंहपुरा तक 1.80 किलोमीटर 75 लाख की लागत से, धर्मास से इंदपालसर हीरावतान 3 किलोमीटर 1 करोड़ 5 लाख की लागत से, एसएच 6 से शिव धोरा मंदिर सुरजनसर 1 किलोमीटर 35 लाख की लागत से, सड़क नविनीकरण कार्य गुसाईंसर बड़ा से डेलवा 4 किलोमीटर 1 करोड़ 5 लाख की लागत से, पूनरासर से मणकरासर 7 किलोमीटर 1 करोड़ 28 लाख की लागत से, गुसाईंसर बड़ा से थेह 4 किलोमीटर 72 लाख की लागत से, श्रीडूंगरगढ़ से जैसलसर 4.60 किलोमीटर 83 लाख की लागत से, ऊपनी से लिखमीसर उत्तरादा 11.50 किलोमीटर 2 करोड़ 7 लाख की लागत से, धनेरू से सांडवा 7.50 किलोमीटर 1 करोड़ 35 लाख की लागत से, ईंदपालसर सांखलान से ढाणी हथाना 6.50 किलोमीटर 1 करोड़ 17 लाख की लागत से, बिग्गाबास रामसरा से अमृतवासी 8.50 किलोमीटर 1 करोड़ 53 लाख की लागत से तक की सड़कों का निर्माण होगा। क्षेत्र में कुल 67.70 किलोमीटर सड़कें कुल 15 करोड़ की लागत से बनेगी। विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए हजारों नागरिकों को इसका लाभ मिलने की बात कही है। विधायक ने राज्य सरकार व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है।