May 20, 2026
evee

गांव बिग्गा में 2 करोड़ की लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ, सरपंच व तावणियां ने जताया विधायक का आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में 16 लिंक रोड व मिसिंग रोड के लिए 15 करोड़ का बजट स्वीकृत किया। मंगलवार को 91 अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 181.53 करोड़ की सैद्धान्तिक सहमति जारी की है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक अटल प्रगति पथ स्वीकृत हुआ है। गांव बिग्गा में ठाकुरजी के मंदिर से बड़ा बास होते हुए बिग्गा रेलवे स्टेशन सड़क तक अटल प्रगति पथ निर्माण कार्य किया जाएगा। ये 1.70 किलोमीटर मार्ग 2 करोड में बनेगा। सरपंच जसवीर सारण व गांव के समाजसेवी बृजलाल तावणियां ने इस स्वीकृति के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया है। सारण ने बताया कि इस रोड के निर्माण की मांग लंबे समय से ग्रामीणों की थी और इसके निर्माण से रेलवे स्टेशन के मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सकेगा।

उदासर को लाखनसर में जोड़ने का विरोध पहुंचा हाईकोर्ट, बाबूसिंह की याचिका स्वीकार, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, दिया स्टे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। पूरे राज्य में नई पंचायत समितियों, पंचायतों के निर्माण एवं पुनर्गठन के काम पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश दिनेश मेहता ने यह आदेश देते हुए पुनर्गठन में लगाई गई आपत्तियों को आगामी 7 जुलाई तक सुनने एवं समाधान करने को कहा है। इस सबन्ध में आगामी निर्णय सरकार के जवाब एवं प्रत्येक जिले, ब्लॉक में बनी कमिटियों के इन आपत्तियों पर लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी सुनवाई की जाएगी। विदित रहे कि इस संबध में प्रदेश भर में कई याचिकाकर्ता हाईकोर्ट पहुंचें है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी गांव उदासर को निकटवर्ती सुरजनसर से हटा कर लाखनसर में शामिल करने के विरोध में बाबूसिंह चारण की याचिका लगाई हुई है। हाईकोर्ट ने इन याचिकाओं को स्वीकार कर यह आदेश जारी किए है।

गदा रथयात्रा का श्रीडूंगरगढ़ प्रवेश पर किया स्वागत, विहिप कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदयपुर में हो रहें विशाल हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर धर्म जागरण का संदेश लेकर निकली हनुमान गदा रथयात्रा मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यहां घुमचक्कर पर पीली टंकी के सामने गौसेवा संघ के जिलाउपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीर सिंह खींची, पवन सुथार, देवकिशन सिंधी, मदन सोनी, प्रेम सिंधी, पवन स्वामी, परमेश्वर सुथार, जितेंद्र सिंधी ने रथयात्रा का फुलमाला से अभिनंदन किया। यहां सभी को ठंडा ज्यूस पिलाने की सेवा दी गई और मंदिर निर्माण में सहयोग राशि दी गई। मुख्य बाजार में घुमने के दौरान अनेक व्यापारियों ने गदा के दर्शन किए। वहीं मंगलवार शाम को हनुमान धोरा पहुंच कर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने गदा यात्रा का अभिनदंन किया। यहां अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, गोरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, प्रशासन प्रमुख फतेहसिंह जांगिड़, मनोज डागा, ओमप्रकाश गांधी, पवन सोनी, प्रहलाद दर्जी, दयाल माली सहित अनेक युवाओं ने हनुमान आरती कर पुष्पवर्षा की। पुजारी श्रीभगवान सिखवाल ने सभी से सामूहिक रूप से हनुमानजी के जयकारे लगवाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में प्रवेश पर गदा रथयात्रा का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर पहुंच कर विहिप सदस्यों ने किया गदा रथयात्रा का स्वागत।