May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-27 at 19.34.27 (1)

जोधासर स्टैंड पर खड़ी पिकअप मे पीछे से टकराई कार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर स्थित गांव जोधासर के स्टैंड पर मंगलवार शाम को खड़ी पिकअप को एक कार ने पीछे से टक्कर मारी। कार बीकानेर की ओर जा रही थी और अचानक गाय सामने आ जाने व उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर साइड में खड़ी एक पिकअप में पीछे से टकरा गई। गनीमत रही कि कार चालक सुरक्षित रहें परंतु कार क्षतिग्रस्त हो गई। टोल कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से कार को सड़क से हटवा कर रास्ता क्लीयर करवाया

वन विभाग की टीम ने मोर शिकारी को गिरफ्तार किया। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती लूणकरणसर के गांव राजेरा की रोही में वन विभाग, बीकानेर ने 22 मई को हुए मोर के शिकार मामले में जांच करते हुए मंगलवार को गोपालसर निवासी मोडूराम बावरी को तेजरासर की रोही में एक खेत में झोंपड़ी से गिरफ्तार किया। इस दौरान वन विभाग की टीम में वनपाल जेठमल शर्मा, सहायक वनपाल राजूराम व लक्ष्मीकांत, वनरक्षक हड़मानाराम, भीमसिंह, कमल कुमार और विद्या चौधरी सक्रिय रहें।