






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। क्षेत्र में मंगलवार को विभिन्न सेवा कार्यों के विशेष आयोजन संपन्न हुए जिनमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी संलग्न रहें। पढ़ें सभी सेवा कार्यों की सामूहिक खबर।
भाजपा नेता शेखावत का जन्मदिन मनाया वंचित बच्चों के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं बीकानेर के युवा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत का जन्मदिन स्थानीय भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ वंचित वर्ग के बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर बिग्गाबास स्थित संत रविदास संस्कार केन्द्र में बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया गया। बच्चों के साथ केक काट कर उन्हें खिलाया गया। इस दौरान भाजयुमो के महेन्द्र सिंह, विजयसिंह राजपुरोहित, दर्शन मोदी, राजा सिद्ध आदि शामिल रहें। संस्कार केन्द्र प्रभारी सुरेश कुमार ने सभी का आभार जताया।

अभयसिंहपुरा की गौशाला में शुरू हुई तरबूज सेवा, ग्रामीण रहें सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव अभयसिंहपुरा में स्थित वीर बिग्गाजी गौसेवा समिति में मंगलवार को अमावस्या पर ग्रामीणों द्वारा पहली बार तरबूज सेवा दी गई। ग्रामीण बाबू चौधरी, लालूनाथ सिद्ध, अमराराम जाखड़, दानाराम खाती, मुन्नीराम नायक, बलराम महिया, मदनलाल जाखड़, जीवराज सोनी, देवीलाल महिया आदि ने सक्रियता के साथ 5 क्विंटल तरबूज गौवंश को अर्पित किए। युवाओं ने इस दौरान गौसेवा में भी सहयोग दिया।

जाखासर में आजाद गौवंश को 21 क्विंटल तरबूज खिलाए, युवा रहें सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जाखासर में युवा विकास समिति द्वारा मंगलवार को लगातार 14वीं अमावस्या पर गौसेवा की गई। समिति सदस्यों ने गांव के आजाद गौवंश को 21 क्विंटल तरबूज खिलाए। समिति के सक्रिय युवा हरलाल सियाग, लूणाराम सारण, बीरबलराम सियाग, रामकरण सुथार, भूराराम रोलण, महावीर सुथार, मांगीलाल सऊ, रामकिशोर सऊ, रामनारायण सियाग, जेपी सुथार, जीतुसिंह, सहीराम सियाग, रामकिशोर रोलण, रामगोपाल, रामधन सहू, हेतराम सहू, आईदान रोहलन, जयप्रकाश डॉक्टर, पप्पू नायक, तोलाराम नायक, जेठाराम, तिलोकचंद, धन्नाराम नायक, तेजपाल सियाग, मदनलाल नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रहें। विदित रहे कि युवा विकास समिति द्वारा प्रत्येक अमावस्या पर गौवंश की सेवा में समर्पण दिया जाता है एवं अन्य ग्रामीणों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाता है। इस दौरान युवाओं ने सक्रिय रहकर सेवा सहयोग दिया।

कोटासर की करणी गौशाला में 25 क्विंटल तरबूज भंडारा आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को अमावस्या के मौके पर गांव कोटासर स्थित करणी गौशाला में सामूहिक हवन का आयोजन संपन्न हुआ। हवन में पंडित अजय कुमार जाजड़ा ने मंत्रोच्चारण किया एवं श्रृद्धालुओं ने घी-खोपरों की आहुतियां दी। गौशाला में सामूहिक सहयोग से 25 क्विंटल तरबूज का भंडारा किया गया। इस भंडारे में दानदाता गणेशमल राठी, ओमप्रकाश जोशी, दिनेल कुमार लूणावत, श्यामसुंदर सुथार, प्रहलाद सुथार, गोपाल महिया, बद्रीप्रसाद सुथार, रामेश्वरलाल सुथार, राजकुमार जोशी, मालाराम जोशी, नरसीराम जोशी, कालूराम विश्नोई, रामलाल सुथार, गणेशमल सुथार, रिछपाल धारणियां सहयोगी बने। इस मौके पर दुलचासर के रामूराम नाई परिवार द्वारा गौशाला में राशि सहयोग दिया गया। गौशाला समिति के मालसिंह, ओमसिंह, मदनसिंह, रणवीरसिंह, मूलसिंह आदि कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोगियों का सम्मान किया गया।





