May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। क्षेत्र में बिजली पानी की लगातार हो रही समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी में जहां तापमान 45 डिग्री से भी अधिक है, वहां पानी व बिजली की कमी ने आम जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। गुरूवार को कांग्रेस ने बिजली पानी के लिए प्रदर्शन किया व पानी बिजली सुचारू उपलब्ध करवाने की मांग की है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से उपखंड कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कार्यालय के आगे पानी के खाली मटके फोड़ कर आक्रोश जताया। कांग्रेसी जन कार्यालय के बाहर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ने सरकार पर नाकारा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि लग रहा है प्रदेश की सरकार को आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रहा है। लोग पानी व बिजली के त्राहि त्राहि कर रहें है और अफसर एसी कार्यालयों में मस्त है। इससे पूर्व गांधी पार्क में सभी कांग्रेसीजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की और गुरूवार सुबह दिवंगत अब्दुल गफूर खोखर को दो मिनिट मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। इसके पश्चात पैदल मार्च प्रारंभ हुआ। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, मनोज सोमाणी, श्यामसुदंर दर्जी, कन्हैयालाल सोमाणी, ओमप्रकाश राठी, रमेश प्रजापत, सुरेंद्र महावर, दीपक गौतम, रमेश बासनीवाल, ओमप्रकाश गुरावा, रतन राहगीर, शिकमत काजी, मोहम्मद हुसैन काजी, दिलीप धोबी, बशीर ठेकेदार, हाबिज खिलजी, अनवर कायमखानी, मूलचंद स्वामी, राजेश मंडा, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

सेरूणा में सैंकेंड जीएसएस पर किसानों ने किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सेरूणा में किसान लगातार कम वोल्टेज व ट्रिपिंग से परेशान हो गए हे। सेरूणा में सैंकेड़ जीएसएस पर किसान एकत्र हुए प्रदर्शन कर रहें है। किसानों ने बताया कि लगातार कम वोल्टेज व बार बार की ट्रिपिंग से खेती बर्बाद हो रही है। किसानों ने बताया कि एक ही फीडर पर कृषि कुओं की संख्या अधिक होने से भयंकर समस्या खड़ी हो गई है। विभाग यहां एक नया फीडर डाले जिससे पर्याप्त बिजली मिल सकें। इस दौरान किसान नारायण सिद्ध ,मुनीराम गोदारा, इमारतराम साईं, मदन भादू, जेठाराम गोदारा, सुरजाराम, मोहनराम, आदुराम, लेखराम, गिरधारीराम, रामकुमार, विनोद, चिमनाराम, संतोष, प्रेमनाथ, विजयपाल सहित अनेक किसान शामिल हुए व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।


पारीक ने की सीएम से शिकायत, सुरजनसर सरपंच ने लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं ग्रामीण अंचल में शनिवार को आई आंधी के बाद अभी तक बिजली आपूर्ति सिस्टम सुचारू नहीं हो पाया है। धोलिया फीडर में गत 17 दिनों से फाल्ट नहीं निकलने से किसान नाराज है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने सीएम को सोशल साइट एक्स पर मैसेज कर भयंकर गर्मी में फसलों के बर्बाद होने की बात कहते हुए बिजली ठीक करवाने की मांग की है। वहीं गुसाईंसर जीएसएस से निकलने वाले फीडर गुसाईजी व नागाबाबा फीडर बंद होने की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने इन्हें सुचारू करवाने की मांग की है। सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत ने बिजली विभाग में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए लगातार जीर्णशीर्ण लाइन के कारण हो रही भारी समस्या से निजात दिलवाने की गुहार लगाई है।