May 19, 2026
evee

पूनरासर में किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी, सती दादी मंदिर में दिया वाटर कूलर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड, बीकानेर द्वारा गांव पूनरासर पेयजल सुविधा कार्यक्रम एवं किसान सभा का आयोजन शनिवार को गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ जगनसिंह गोरा, मुख्य अतिथि डॉ लालचंद, मुकेश कुमार शामिल हुए। इन वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ जैविक खेती और फर्टिलाइजर के कम उपयोग के बारे में प्रेरणा देते हुए खेती संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सोसायटी द्वारा पूनरासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यों के लिए प्रोत्साहन स्वरूव माँ सती दादी मंदिर में एक वाटर कूलर भेंट दिया गया। इस दौरान कृभको की ओर से समरसिंह यादव, जगदीश सिंह शेखावत, संदीप बेनीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया व सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में पूनरासर सरपंच माननाथ, बिंझासर सरपंच मुखराम, पूनरासर जीएसएस अध्यक्ष जालूराम ज्याणी, पंचायत समिति सदस्य नानूराम नैण सहित अनेक जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेयजल सुविधा कार्यक्रम के तहत माँ सती दादी मंदिर प्रांगण में एक वाटर कूलर लगवाया गया।

हेमासर भोजास लाइन क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति हुई बाधित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम तेज अंधड़ के साथ आई बरसात में हेमासर भोजास विद्युत लाइन के अनेक पोल क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन के जर्जर व पुराने पोल धराशायी हो गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीण व किसान गत 24 घंटे से बिना बिजली खासे परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना देते हुए इस लाइन को शीघ्र दुरस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर भोजास लाइन में अनेक पोल गिरे, बिजली आपूर्ति हुई बाधित।

3 जून को होगी चेतावनी सभा, गांवो में हो रहा जनसंपर्क।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 3 जून को उपखंड मुख्यालय पर ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के लिए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में चेतावनी सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में शामिल होने का आग्रह लेकर संघर्ष समिति के सदस्य ग्रामीण अचंल में जनसंपर्क करने में जुटे है। शनिवार को टेऊ व सूडसर में अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील मंत्री राजेंद्र जाखड़, सरपंच सुनील मेघवाल, उपसरपंच लालूराम सारण, किसान सभा के शेखर रेगर, मनीष नायक ने गांवो में जनसंपर्क किया व जनहित में आवाज उठाने के लिए सभा में भागीदारी निभाने की बात कही। बता देवें शुक्रवार को गांव जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, सत्तासर, मोमासर, लालासर, सुरजनसर, उदरासर, जालबसर, सेरूणा, नारसीसर, कोटासर, दुसारना, ऊपनी, कल्याणसर, जाखासर, रीड़ी, बाडेला, धर्मास, नोसरिया, बरजांगसर आदि गांवो में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान टोली में मुकेश सिद्ध, सहीराम भुंवाल, सीताराम खिलेरी, मालचंद नैण, हड़मान कूकणा, किशनलाल, मुखराम आदि सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को संघर्ष समिति सदस्यों द्वारा टेऊ व सूडसर में किया जनसंपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को गांव मोमासर सहित करीब एक दर्जन गांवो में किया संपर्क।