May 20, 2026
IMG-20250531-WA0008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। देर रात करीब तीन बजे हाइवे पर लखासर टोल के निकट एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो सवार जाखोद, सुजानगढ़ निवासी 6 जने घायल हुए। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से 2 घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। बोलेरो सवार देशनोक माताजी के दर्शन करने जा रहें थे और मार्ग में दुर्घटना का शिकार हो गए। हाइवे टोल पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर बोलेरो को मार्ग से हटवा कर रास्ता सुचारू करवाया।