May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवम्बर 2020। कोर्ट में अपने मुकदमे में पेशी पर श्रीडूंगरगढ़ आना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब उसके सामने वाली पार्टी के लोगो ने उस पर हमला कर दिया। इस प्रकरण में अहमदाबाद निवासी श्रीराम भार्गव ने श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के निवासी रामप्रताप, विजेन्द्र देवी, सुनील, केसरदेवी एवं अन्य दो-तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में पेशी आने के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि परिवादी श्रीराम भार्गव एवं आरोपियों के मध्य वाद चल रहा है एंव इसी वाद में पेशी होने पर आरोपियों ने गत 22 अक्टुबर को कोर्ट परिसर के बाहर ही उससे मारपीट की। घटना के बाद वह अहमदाबाद चला गया एवं अब लौटा तो उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।