May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवबंर 2020। राजस्थान में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ी घोषणा करते हुए प्राइवेट जांच करवाने की फीस 1250 से घटा कर 800 करने की बात कही है। प्रदेश की निजी लैब में अब कोरोना की जांच 1200 की बजाय 800 रुपए में ही होगी। सीएम अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा करते हुये कहा कि कोरोना टेस्ट किट की दरें कम हुई हैं और इसलिए हम अब निजी लैब में कोरोना की जांच दरें 1200 रुपए से घटाकर 800 रुपए की जाएगी। निजी लैब्स की दरें घटाने के लिए निर्देश शीघ्र दिए जाएगें। सीएम गहलोत ने ये घोषणा आज एक लैब के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में कही है।