May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2025। क्षेत्र के गांव रीड़ी से इनोवा गाड़ी में दूल्हे को लेकर कुछ बाराती रवाना हुए व गांव रीड़ी व बाना के बीच स्थित जीएसएस के पास इनोवा सामने आ रही बैंक कर्मियों की मारूति सुजुकी सियाज गाड़ी से टकरा गई। बैंक कर्मी श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर जा रहें थे। आमने सामने की टक्कर में मारूति में सवार एक जना घायल हो गया व इनोवा में एयर बैग खुलने पर सभी सुरक्षित रहें। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा तेज रफ्तार में थी व ड्राइवर उतर कर फरार हो गया। वहीं दूल्हे को दूसरे वाहन में भेज दिया गया तथा मौके से पुलिस को सूचना दे दी गई है।