






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। एक महिला को जान से मारने के लिए लाठियां व सरिए लेकर उसके घर में घुसे करीब एक दर्जन आरोपियों ने हमला कर दिया। समंदसर निवासी 50 वर्षीय सोहनराम पुत्र रूघाराम जाट ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि इसी गांव के आरोपी प्रभुराम, लालूराम, चैनाराम, सुनील पुत्र भैराराम जाट, शंकरराम पुत्र इश्वरराम, शंकरराम का बेटा रामूराम, राकेश पुत्र मदनलाल, पिथाराम व पुत्र मेखाराम, पिथाराम का बेटा रेवंतराम, भंवरलाल पुत्र खुसलाराम 29 मई को उसके घर में घुस आए। आरोपी हाथ में लाठियां व सरिया लेकर उसकी माँ को मारने के इरादे से घर में घुस आए। माँ ने आंगन का गेट बंद कर छत पर जाकर जान बचाई। आरोपियों ने कमरे का कांच, गेट, रोशदान व छोटे बड़े सामान को तोड़ दिया। माँ को मुझे व मेरे दो बेटों को मारने की धमकी दी। आरोपी हमारे खेत में आए व औरतों व बच्चों को गालियां देते हुए धमकाया। परिवादी ने अपने परिवार को आरोपियों ने जानमाल के नुकसान की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी है। विदित रहें गांव समंदसर में दो परिवारों में आपसी विवाद का भारी तनाव का माहौल है। इसी विवाद में हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने समंदसर निवासी ओमप्रकाश, मुन्नीराम व राकेश पुत्र मदनलाल जाट को शांतिभंग में पाबंद करवाया है।




