






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। शहर में पेयजलापूर्ति के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ एक रूपरेखा बनाकर उसपर कार्य प्रारंभ कर दिया है। आज विधायक ने हनुमान धोरा स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र के निकट एक नए ट्यूबवेल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने संस्कृत विद्यालय व श्रीकन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम राजकीय स्कूल में भी शीघ्र ही ट्यूबवेल निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। सारस्वत ने कहा कि बिजली पानी की समस्याओं से निजात दिलवाने के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में कार्य कर रहें है। यहां एकत्र मोहल्लेवासियों ने विधायक का आभार जताया। पुजारी श्रीभगवान सिखवाल ने विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया। मौके पर एईएन कैलाश वर्मा, जेईएन साधना मीणा, पार्षद रामसिंह जागीरदार, विक्रमसिंह शेखावत, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, देहात अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, अल्पसंख्यक मोर्चा के रोशनअली छींपा, मदन सोनी, पवन इंदौरिया, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, सांवरमल शर्मा, नंदू स्वामी, ओमप्रकाश रेगर, भागीरथ सुथार, श्याम सारस्वत, नौरंगलाल सारस्वत, महेंद्र सिंह, ओमसिंह, भगतसिंह सहित अनेक मोहल्लेवासी शामिल रहें।





