






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2025। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर अस्पताल में रविवार को दिवंगत संतोष देवी सिंघी की स्मृति में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 353 रोगियों ने लाभ लिया। श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे व डॉक्टरों से परामर्श लिया। शिविर में निरीक्षण हेतु संस्था के मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा व रिद्धकरण लूनिया, मदनलाल जोशी टीएसएस पहुंचे। धाड़ेवा ने रोगियों से कुशलक्षेम पूछी। मरीजों ने धाड़ेवा से इस प्रकार के सेवा शिविरों का नियमित आयोजन किए जाने की बात कही, जिससे मरीज लाभान्वित हो सकें। धाड़ेवा ने डॉक्टरों की टीम से भी संस्था के सेवा उद्देश्य को बेहतर बनाने के बारे में विस्तृत चर्चा की। शिविर में डॉ अंकित स्वामी, डॉ प्रीति अग्रवाल, डॉ राजकुमार सुथार, डॉ अमीत सेठिया, डॉ गौरव सिंघल, डॉ प्रवीण गुप्ता ने अपनी सेवाएं दी। रिद्धकरण लूणिया ने दिवंगत संतोष देवी सिंघी की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवा शिविर आयोजन के माध्यम से मरीजों की सेवा होने व दिवंगत को इससे सच्ची श्रद्धाजंलि दिए जाने की बात कही। अनेक मौजिज लोगों ने आयोजन की सराहना की। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने दानदाता परिवार के मूलचंद सिंघी श्रीडूंगरगढ़, कोलकाता का विशेष आभार जताते हुए शिविर सहयोगी सभी कर्मचारियों व डॉ टीम का आभार प्रकट किया।






