May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-08 at 20.02.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस द्वारा आगामी दिनों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली की तैयारियां रविवार को क्षेत्र में विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका सहित स्थानीय नेताओं ने प्रारंभ कर दी गई है। रविवार को श्रीडूंगरगढ़, उदरासर, मोमासर, रीड़ी आदि मण्डलों की बैठकों का आयोजन किया गया। ढाका ने बताया कि बैठकों में रैली को सफल बनाने के लिए कार्य रूपरेखा बनाई गई, जिसमें बीएलए फॉर्म भरवाना, प्रत्येक बूथ पर 11 लोगों की कार्यकारिणी बनाने के निर्णय लिया गया। वहीं ग्राम पंचायत अध्यक्ष व उसकी कार्यकारिणी, ब्लॉक और मण्डल की कार्यकारिणी में सम्मिलित पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। ढाका ने बताया कि रैली के आयोजन के माध्यम से सरकार से संवैधानिक संस्थाएं बचाने और जातीय जनगणना की मांग की जाएगी। बैठकों में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, श्रीडूंगरगढ़ मण्डल अध्यक्ष अजीज सब्जी, नगर मण्डल ओमप्रकाश गुरावा, मनोज पारख, उदरासर मण्डल अध्यक्ष किसन गोदारा, मोमासर मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल गोदारा, रिड़ी मण्डल अध्यक्ष गणेश जाखड़ सहित हूणताराम जाखड़, मनोज सोमाणी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।