May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-08 at 21.18.03

पूर्व विधायक ने ट्रोमा की मांग को मजबूत करने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के आह्वान पर क्षेत्र के गांवो में ट्रोमा की मांग करते हुए धरना दिया जाएगा। रविवार को धरना स्थल पर पहुंचे महिया ने गांवों में अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए धरना देकर सीएम के नाम मांगपत्र सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को देने की बात कही है। महिया ने कहा कि सड़कों पर दम तोड़ रहें युवाओं के परिजनों के दर्द की पुकार सुनकर हर एक नागरिक ट्रोमा निर्माण संघर्ष से जुडे और ट्रोमा का शीघ्र प्रारंभ करवाने का संकल्प लेवें। महिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता ट्रोमा निर्माण के लिए सरकारी बजट से एक रूपया भी नहीं मांग रही है, जनता केवल पूर्व में स्वीकृत ट्रोमा निर्माण की अनुमति मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन को तेज करने के लिए संकल्पित है और जनता का हक जनता के लिए सरकार से लेकर रहेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने सोमवार को गांवो में धरना देने को लेकर दिए निर्देश।

दिवंगत कमलेश चौहान की स्मृति में परिवार ने लगवाई बैंचे, ग्रामीणों ने की सराहना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2025। गांव बिग्गा के निवासी दिवंगत कमलेश चौहान की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों द्वारा गांव के सार्वजनिक स्थानों पर बैंचे लगवाई है। सीमेंटेड कुर्सियों के लगने से गांव में बस स्टैंड, हॉस्पिटल, बैंक, बाजार, अंबेडकर भवन में आमजन के बैठने के लिए स्थान हो गया है। ग्रामीणों ने चौहान परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। सरपंच जसवीर सारण ने चौहान परिवार को जनहित व परमार्थ में सेवा योगदान देने पर आभार जताया। इस दौरान रूघाराम, शंकरलाल, बल्लूराम, विमल कालवा, रमेश जाखड़, हनुमानराम, कैलाश, राजेंद्र, रूपाराम दुलीचंद तावणियां, प्रेम सिंह, महेंद्र, छगनलाल, रामकिशन, नवल, जगदीश व सीताराम सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चौहान परिवार ने लगवाई बैंचे, सरपंच व ग्रामीणों ने जताया आभार।

श्रीकृष्णा गौसेवा समिति गौशाला में तरबूज भंडारा संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्णा गौसेवा समिति गौशाला में शनिवार को मीठे तरबूज भंडारा संपन्न हुआ। भंडारे में रामनिवास, रामकिशन, जेठाराम गोदारा, सोहनलाल, बालूराम गोदारा पीपासरिया ने सहयोग दिया। वहीं रविवार को भंडारे के सहयोगी दानदाता लक्ष्मणराम तर्ड जसरासर, रामकिशन रीड़ी रहें। समिति सदस्यों ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। इस दौरान अनेक गौसेवियों ने सेवा सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्णा गौशाला में गौवंश के लिए तरबूज भंडारा संपन्न हुआ।

युवाओं ने बचाए घायल हिरण के प्राण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लाधड़िया व बीरमसर की रोही में घायल हिरण की सक्रिय युवाओं ने तत्परता से प्राण बचाए। एबीवीपी के नगर मंत्री लालचंद मेघवाल ने बताया कि युवा क्रांतिकारी संगठन के सदस्यों ने कंटिली झाड़ियों में फंसे हिरण को निकाला व पशु चिकित्सक से उसका ईलाज करवाया। ईलाज का खर्च युवा सुनील तावणियां ने वहन किया। वहीं युवाओं ने हिरण के स्वस्थ होने पर उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया।