






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2025। शहर भाजपा मंडल की पहल पर अब श्रीडूंगरगढ़ में व्यापारी व प्रशासन मिलकर शहर हित में साझा प्रयास करेंगे। बुधवार शाम को मुख्य बाजार स्थित जीव जतन पालिका भवन में पालिका ईओ अविनाश शर्मा की अध्यक्षता में सामूहिक बैठक बुलाई गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। जिनमें पालिका द्वारा बाजार की गलियों में कचरा नहीं फैंकने की अपील की गई व इस हेतु सुबह शाम दो कचरा संग्रहण वाहनों के फेरों की व्यवस्था की गई। सभी व्यापारियों ने सीधे इस वाहन में ही कचरा डालने को सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। सभी ने साझा रूप से पॉलीथिन के प्रयोग को प्रतिबंधित करने पर बल देने व व्यापारियों द्वारा ग्राहकों से वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने का आग्रह व समझाईश करने की बात कही गई। सफाई निरीक्षण हरीश गुर्जर ने पॉलीथिन प्रयोग पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। गुर्जर ने दुकानों के आगे अतिक्रमण पर ध्यान देने, व्यापारियों से अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह भी किया गया। बैठक में मुख्य बाजार में अंधेरे वाले स्थानों को चिन्हित कर उन स्थानों पर शीघ्र ही पोल व लाइट की व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया। शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने बैठक में कहा कि भाजपा नगर मंडल की पूरी कार्यकारिणी ने नगरहित के हर कार्य में सक्रिय रहने का निर्णय लेते हुए शहर की समस्याओं को लेकर प्रशासन से समन्वय स्थापित करने की बात कही। दर्जी ने बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा भी प्रशासन को नगर की किसी समस्या को अनदेखा नहीं व त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में शामिल सभी व्यापारियों ने प्रशासन के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताते हुए भाजपा की इस सकारात्मक पहल की सराहना की। ईओ अविनाश शर्मा ने इस बैठक को जन सहयोग और जनभागीदारी से सार्थक करने व नगर विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे हम सब मिलकर स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर श्रीडूंगरगढ़ की संकल्पना को मजबूती दे सकेंगे।
ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में व्यापारी राधेश्याम तापड़िया, पवन मोदी , चेनरूप दुग्गड़ , ओमप्रकाश नाई, विमल सिंधी , संजय करनानी , उमाशंकर पारीक, गुड्डू सोनी, राधे सोमानी व अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहें। वहीं भाजपा से मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी , महेश राजोतिया,भवानी तावनीया , मूलचंद इंदौरिया, संदीप क़ायल , फतेहसिंह जागिड़, भरत जोशी , पवन नाई, नंदू गोदारा , विक्रम शेखावत,रोशन छींपा ,दुर्गादत्त शर्मा, मंडल महामंत्री मदन सोनी आदि उपस्थित रहें।





