May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2025। छोटे भाई के खिलाफ ढाणी में घुसकर पुत्रवधू के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए बड़े भाई ने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। छैलूराम पुत्र सुरजभान यादव निवासी लालासर ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित अपनी ढाणी में निवास करता है। उसके पड़ौस में उसके भाई प्रवीण पुत्र सुरजभान यादव की ढाणी बनी है। जिसमें वह अभी आया हुआ था। 9 जून को वह किसी काम से गया था व उसकी पत्नी दूध देने बाहर गई थी। पीछे से रात करीब 9.30 बजे से आरोपी प्रवीण उसकी ढाणी में घुसा और उसकी पुत्रवधू के साथ बदसलूकी की। बहू के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया व जब परिवादी उसे ओलमा देने गया तो वह ढाणी में नहीं मिला। 10 जून को सुबह प्रवीण को ओलमा दिया तो वह परिवादी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया व धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी गई है। विदित रहें भूमि विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रवीण ने भी अपने भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। दोनों भाइयों के बीच ये परस्पर दूसरा मामला दर्ज हुआ है।