May 21, 2026
evee

सात दिवसीय नि:शुल्क बाल योग समर कैंप का शुभारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में बच्चों के लिए बाल योग समर कैंप का शुभारंभ शुक्रवार शाम को आड़सर बास के बाहेती भवन में हुआ। शिविर का उद्घाटन एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, मांगीलाल राठी व शिविर संयोजक ललित बाहेती ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। संस्था अध्यक्ष राठी ने सभी का आभार प्रकट किया और एडवोकेट आर्य ने संस्था के बाल योग समर कैंप के आयोजन की सराहना की। शिविर संयोजक संयोजक ललित बाहेती बताया कि शिविर में प्रथम दिवस को 41 बच्चों ने भागीदारी रही और ये शिविर 13 जून से 19 जून तक प्रतिदिन शाम को 6.30 बजे से 7.30 बजे तक आयोजित होगा। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि शिविर में योग गुरू ओमप्रकाश कालवा सहित राकेश कुमार परिहार, दामोदर प्रसाद बोहरा, मनीष कुमार धामा, योगानंद कालवा व योगिता कालवा अपनी सेवाएं दे रहें है। उद्घाटन सत्र में साहित्यकार सत्यदीप, जगदीश स्वामी, डॉ अनिल सोनी, ओमप्रकाश सारस्वत, संजय करवा, सुरेश भादानी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाहेती भवन में शुक्रवार शाम को प्रारंभ हुआ बाल योग समर कैंप।

शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर भुगतान करवाने की मांग की, मिला आश्वासन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी शिक्षण संस्थानों के सेवा संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से, बीकानेर में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात कर आरटीई का बकाया भुगतान करवाने की मांग की। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने 28 जून को दोनों किश्तों का भुगतान एकसाथ सीएम द्वारा करवाए जाने का आश्वासन दिया। भादू ने बताया कि जयपुर में शिक्षा मंत्री से प्रतिनिधिमंडल जयपुर संयोजक शंकरलाल यादव के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधि मंडल में राजाराम चौधरी, आत्माराम व ताराचंद आदि शामिल रहें। वहीं बीकानेर में प्रतिनिधि मंडल में शहर संयोजक शैलेंद्र यादव, हंसराज धौलपुरिया, महेंद्र नैण, महावीर जैन, मेघाराम चौधरी व संगठन प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश भदानी शामिल रहें। संगठन के प्रदेश सचिव प्रशांत नाहटा ने बताया कि सेवा संगठन राजस्थान की सभी गैर सरकारी स्कूलों के हित तत्परता के साथ सेवारत है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ के सदस्यों ने जयपुर में शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर शीघ्र भुगतान की मांग की।

मोमासर के मौजिज ग्रामीणों ने अहमदाबाद के मृतकों को दी श्रद्धाजंलि, जताया शोक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के पंचायत भवन में शुक्रवार सुबह अहमदाबाद विमान दुर्घंटना में काल का शिकार हुए मृतकों की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्रामीणों ने सभी दिवंगतों के लिए दो मिनिट का मौन रखा और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रार्थना की। सभा में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी व मृतकों पुष्पाजंलि अर्पित की गई। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा शोक जताया। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा, लूणाराम सिंवल, बाबूलाल खटीक, बाबूलाल गर्ग, छोटू बावरी, मोहन खटीक, महेंद्र, अंकित आईडीसी, भागूराम मेघवाल, राजूराम मेघवाल, बाबूलाल सहू, लूणाराम भाटी, चेतन राम प्रजापत, सीताराम सुथार, माणक दर्जी, बजरंग सोनी, आसुराम नैण, गौरीशंकर खटीक, मालाराम नाई, अर्जुन नाई, शंकरलाल गोदारा, बुधाराम सहू, लिछूराम नाई, बालूसिंह, नानूराम नाई, बजरंग नाई सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों ने अहमदाबाद दु:खांतिका के मृतकों को पुष्पाजंलि अर्पित की।

लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में सभी मृतकों को दी श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में शुक्रवार सुबह अहमदाबाद दु:खातिंका के सभी मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई। एकेडमी के राज सर ने घटना पर चिंता जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बच्चों को दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जीवन अनमोल बताया और सड़क पर भी सुरक्षात्मक ढंग से चलने की प्रेरणा दी। सभी विद्यार्थियों ने घटना पर शोक जताते हुए 2 मिनिट का मौन रखा और सामूहिक प्रार्थना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अहमदाबाद हादसे में मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि दी।

मोमासर की अंबेडकर ई लाइब्रेरी में ग्राम पंचायत ने लगवाया एसी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में दिखणादा बास में स्थित अंबेडकर ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की मांग पर ग्राम पंचायत की ओर से उपसरपंच जुगराज संचेती ने एसी लगवाया है। विद्यार्थियों ने भीषण गर्मी में एसी के कारण एकाग्रचित होकर पढ़ पाने की बात कहते हुए ग्राम पंचायत का आभार जताया। इस दौरान बाबूलाल गर्ग, बाबूलाल सहू, रणजीत गोदारा मौजूद रहें। युवाओं ने विद्यार्थियों से शिक्षण के बारे में जानकारी लेते हुए अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठोर परिश्रम करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत का जताया आभार।