






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2025। भयंकर गर्मी में बिजली संकट के कारण क्षेत्र में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव जैसलसर में गत 5 दिनों से 80 से अधिक घरों में बिजली बंद पड़ी है एवं इस कारण ग्रामीण खासे परेशान है। जीएसएस से लेकर निगम के उच्चाधिकारियों तक लगातार शिकायतें करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों ने जैसलसर जीएसएस का घेराव कर लिया है एवं शटडाउन करवा दिया है। ग्रामीणों ने शटडाउन करवा कर जीएसएस के बाहर धरना लगा दिया है और समस्या समाधान नहीं करने तक जीएसएस शुरू नहीं करने देने की चेतावनी दे रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 80 घरों में सप्लाई देने के लिए केवल एक मिनी ट्रांसफारमर लगाया हुआ है एवं इस कारण सप्लाई बाधित रहती है। ग्रामीणों की लगातार मांग उठाने के बाद करीब छह महिने पहले नया बड़ा ट्रांसफारमर लगवाने का आश्वासन मिला था एवं लेकिन आज तक अधिकारियों ने यह आश्वासन पूरा नहीं किया। शनिवार को भी परेशान ग्रामीणों ने पहले श्रीडूंगरगढ़ में विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया लेकिन अवकाश के कारण कोई भी अधिकारी सुनने तक को नहीं मिले। ऐसे में ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर गांव पहुंच कर जीएसएस शटडाउन करवा दिया है।





