






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा निवासी सहीराम जाखड़ के घर आज खुशी का माहौल छाया है। महज कक्षा 7 तक पढ़ाई किए हुए खेतीहर पिता सहीराम का बेटा रामनिवास नीट परीक्षा में सलेक्ट हो गया है। रामनिवास ने ऑल इंडिया 6545 रैंक हासिल की है। सहीराम ने बताया कि परिवार में पहला डॉक्टर बनेगा और इससे घर में उत्सव का माहौल छाया है। वही श्रीडूंगरगढ़ निवासी नंदिनी पुत्री दिलीप कुमार मोदी ने भी नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 14620 रैंक हासिल कर परीक्षा पास कर ली है। वहीं गांव सांवतसर निवासी जितेंद्र पुत्र पूर्व सरपंच ओमप्रकाश परिहार ने भी नीट में सफलता हासिल कर ली है। जितेंद्र ने ऑल इंडिया 47972 व एससी वर्ग में 1173 रैंक हासिल की है। परिवार में पहला डॉक्टर बनने पर परिजनों में खुशी का माहौल छाया है। क्षेत्र के होनहार युवा शिक्षा, उच्च शिक्षा व विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहें है।





