






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2025। दुसारणा में द्वारकाधीश गौशाला समिति के प्रांगण में गौभक्तों द्वारा गौकृपा कथा का आयोजन किया जाएगा। आगामी 26 जून से 2 जुलाई तक इस कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध गौकथा वाचिका साध्वी श्रद्धागोपाल सरस्वती दीदी द्वारा दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच किया जाएगा। शनिवार को कथा के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन कोटासर गौशाला प्रांगण में समिति सदस्यों व गौभक्तों ने किया। इस दौरान यहां कोटासर सरपंच शेरसिंह, रामप्रताप गोदारा दुसारना, भारूराम गोदारा, भंवरलाल सारण, पुसाराम गोदारा, मोटाराम, नानूराम सारण, तोलाराम, राजूराम, हरिराम, गिरधारी, अगरसिंह कोटासर शामिल रहें। वहीं कथा के लिए प्रचार टोली का गठन भी किया गया। टोली के सदस्य सूडसर, कोटासर, देराजसर, दुलचासर, गोपालसर में जाकर प्रचार प्रसार करते हुए ग्रामीणों से कथा में भागीदारी निभाने का आग्रह किया। प्रचार टोली के सदस्यों ने बताया कि लगातार गांवों में गौकथा के लिए उत्साह का माहौल छा गया।







