






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। शनिवार को यूजी ने नीट 2025 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इन परिणामों में क्षेत्र के करीब एक दर्जन युवक व युवतियों ने सफलता हासिल की है। इन होनहारों को परिजनों सहित जानकारों द्वारा खूब बधाइयां दी जा रही है। गांव माणकरासर में किसान परिवार के सुरेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश भूकर ने नीट 2025 में सफलता हासिल की है। सुरेंद्र ने ऑल इंडिया 12635 रैंक हासिल की है। उनके के परिवार में उत्सव का माहौल छा गया है। उनके दादा केसराराम भूकर ने अपने पोते पर गर्व जताते हुए सफल डॉक्टर बनने का आशीर्वाद दिया। परिजनों व परिवार के जानकारों ने खूब बधाइयां दी है। गांव ऊपनी निवासी परमेश्वरलाल पुत्र हेतराम ने नीट में सलेक्शन हासिल किया है। परमेश्वरलाल ने ऑल इंडिया 7331 रैंक हासिल की है। वहीं इसी गांव के वेदप्रकाश पुत्र खिंवकरण गोदारा ने भी नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 10070 रैंक हासिल की है। शारदा आदर्श शिक्षण संस्थान में उच्च माध्यमिक विद्यालय तक अध्ययन करने वाले इन दोनों पूर्व छात्रों को संस्थान के रामसिंह ने शुभकामनाएं दी। वहीं इनके परिजनों व जानकारों ने भी दोनों को बधाई दी। श्रीडूंगरगढ़ निवासी आनिया पुत्री पवन सोमाणी ने नीट 2025 के परिणाम में ऑल इंडिया 6196 रैंक हासिल की है। परिजनों ने आनिया को बधाई देते हुए गर्व जताया।





